जनपद न्यायालय में सभागार के निर्माण कार्य का प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा किया गया शुभारम्भ

रायबरेली 27 अगस्त 2022 : जनपद रायबरेली के  प्रशासनिक न्यायमूर्ति  सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति  उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा आज नवनिर्मित 18-कक्षीय न्यायालय भवन में स्थित कक्ष को मीटिंग हाल के रुप में विकसित किये जाने के कार्य का शुभारम्भ किया गया।

इस बहुउद्देशीय मीटिंग हाल में समस्त न्यायिक अधिकारियों के बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ-साथ ये हॉल आधुनिक सुविधाओं से लैस व वातानुकूलित होगा। इस बहुउद्देशीय मीटिंग हाल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय  सत्य प्रकाश त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण  गुरुप्रीत सिंह बावा, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम  पंकज जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  विमल त्रिपाठी, अन्य न्यायिक अधिकारीगण व अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व  पूजा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक  विश्वजीत श्रीवास्तव व सेन्ट्रल बार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *