प्रियंका गांधी बढेरा कल से संभालेंगे रायबरेली अमेठी का चुनाव

LOKSABHA ELECTION 2024 : उत्तर प्रदेश की अति महत्वपूर्ण सेट रायबरेली व अमेठी जिस पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई है रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं अमेठी से गांधी परिवार के सबसे विश्वास पात्र किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है आज शाम 5:00 बजे प्रियंका गांधी अपनी पूरी टीम के साथ रायबरेली पहुंच रही है जहां पर हुए मऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व अन्य महत्वपूर्ण लोगों से बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

रायबरेली की राजनीति से अच्छी तरह वाकिब हैं प्रियंका गांधी

वैसे तो प्रियंका गांधी कई चुनाव से अपनी मां सोनिया गांधी का का चुनाव प्रबंधन देख रही है और सफलतापूर्वक उसे कार्य को अंजाम भी दिया है उनके साथ रायबरेली से कांग्रेस के रणनीतिकार किशोरी लाल शर्मा भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते रहेंगे लेकिन इस बार किशोरी लाल शर्मा खुद अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में प्रियंका गांधी खुद चुनाव प्रबंधन को देख रहे हैं और अपनी पूरी टीम के साथ आज शाम 5:00 बजे रायबरेली पहुंच रही है रायबरेली और अमेठी में वह एक सप्ताह तक नुक्कड़ सभा जनसंपर्क विशिष्ट लोगों से मुलाकात आम जनता अपनी बात को पहुंचाने का काम करेंगी।

रायबरेली की जनता पसंद करती है प्रियंका गांधी को

जहां तक रायबरेली की जनता का सवाल है तो वह प्रियंका गांधी को बहुत पसंद करती है और वह जब-जब रायबरेली में होती हैं तो जनता उनको हाथों हाथ लेती है लेकिन यह चुनाव का समय है और सामने प्रतिद्वंदी भी काफी कठिन है तो ऐसे में चुनाव को हल्के में नहीं लिया जा सकता यह मानना है प्रियंका गांधी बढेरा का उन्होंने कहा हम रायबरेली के जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और अपनी बात भी रखेंगे हमारे साथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरे लगन से इस चुनाव में जुट गए हैं हमारी जीत ऐतिहासिक होगी।

भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह मजबूती से लड़ रहे हैं चुनाव

कांग्रेस ने जहां राहुल गांधी को रायबरेली की लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं पिछले चुनाव में सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर देने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर प्रत्याशी बनाया है पिछले चुनाव में जहां सोनिया गांधी को 55% मत मिले थे वहीं पर दिनेश प्रताप सिंह को 38% मत मिले थे 2014 में हुए चुनाव में मिले मत प्रतिशत को दिनेश प्रताप सिंह ने डबल से अधिक कर दिया था जहां पर सोनिया गांधी 3 लाख के ऊपर से हमेशा चुनाव जीती रही हैं वहीं पर 2019 में जीत का अंतर 170000 के आसपास रह गया इस बार वह प्रदेश सरकार से मंत्री भी हैं और महीनों से लगातार जिले के हर गांव क्षेत्र में पहुंच चुके हैं राहुल गांधी के लिए भी चुनाव इतना आसान नहीं होगा शायद इसीलिए प्रियंका गांधी ने अपनी जिम्मेदारी उठाते हुए पूरे जिले में खुद कैंपेनिंग करती हुई दिखाई देगी।

कांग्रेस समाजवादी पार्टी संयुक्त रूप से करेगी प्रचार प्रसार

लोकसभा 2024 रायबरेली के चुनाव में जहां पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी राहुल गांधी को बनाया है वहीं पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में गठबंधन है 3 मई हुए नामांकन में जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पर चढ़कर भाग लिया तो वहीं पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था इसे साफ होता है कि इस चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कोई कसर छोड़ेगी नहीं क्योंकि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में चार विधायक समाजवादी पार्टी के चुनकर आए वहीं पर एक विधायक भारतीय जनता पार्टी का चुना गया दो सीटों पर कांग्रेस ने भी टक्कर दी तो कुल मिलाकर देखा जाए तो वोटों के हिसाब से कांग्रेस काफी आगे दिखाई देती है लेकिन यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कमजोर नहीं आंका जा सकता क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर तक अपनी मजबूत टीम बना रखी है उन्हीं के सहारे चुनाव की नैया भी पर लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी करने की कोशिश करेगी क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी का काम करता है।
फिलहाल यह चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ इस चुनाव में उतर चुकी है यह तो आने वाला समय ही बताएगा जीत किसके सर का सहारा बनेगी और कौन संसद में पहुचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *