हुंकार हिन्दू राष्ट्र की – डॉ जयहिंद मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष गौरक्षा

गोरखपुर – विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा जयहिंद मौर्य ने गोरखपुर में गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म जीवन जीने की आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पद्धति है। हम भारतवासियों का हिंदू राष्ट्र की अवधारणा गलत नहीं है।भारत आदि अनंत काल से हिन्दू राष्ट्र है।सनातन धर्म का पालन करने वाला है।विगत कई सौ वर्षो में भारत के करीब बीस टुकड़े होकर बीस राष्ट्र बने। जो ज्यादातर इस्लामिक राष्ट्र है।

1947 में जब भारत का धर्म के आधार पर विभाजन हुआ।तब पाकिस्तान इस्लामिक राष्ट्र बना तो भारत हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं? अब तो परम पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज का भी वक्तव्य आ चुका है की सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। भारत प्राचीन काल से ही हिंदू राष्ट्र था और आज भी हिंदू राष्ट्र है।भारत को हिंदू राष्ट्र होने के बाद हर सनातनी हिंदू चाहेगा की आधुनिक शिक्षा में वैदिक शिक्षा को जोड़ा जाए।ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। हमारी वैदिक पद्धति अध्यात्म, शास्त्र शस्त्र विज्ञान एवं व्यवसायिक शिक्षा पर आधारित है।आधुनिक शिक्षा के साथ हमारे हिन्दू धर्म की वैदिक शिक्षा देने से आने वाली पीढियां को बहुत सारे लाभ होंगे।जिससे नैतिक आचरण ऊंचा होगा।

मदिरापान कम होगा।तलाक कम होंगे।शत्रु भयभीत होंगे। हमारे वैदिक धर्म में शास्त्र शिक्षा हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है चाहे वह पुरुष हो या महिला। पुरातन काल में बच्चियों को भी शस्त्र ज्ञान दिया जाता था ताकि वह स्वयं ही आत्मरक्षा कर सके। हर सनातनी बच्चों को शस्त्र ज्ञान अनिवार्य हो जाए तो बाहरी और आंतरिक शत्रु हमारे भारत माता की ओर गलत निगाह रखने से भी डरेंगे।भारत को हिंदू राष्ट्र बनने और हमारी वैदिक शिक्षा लागू करने के बाद हमारी आने वाली पीढ़ियां शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। हर घर में एक योद्धा होगा। ताकि हमारा भारत दोबारा खंडित ना हो और हम दोबारा गुलाम न बने।आज की प्राथमिक आवश्यकता है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र बने।

इसके लिए हम सब सनातनी भाई बहन चाहे वह किसी भी संगठन के हो हम सब एक मंच पर एकत्रित हो और भारत सरकार से मांग करें कि भारत को अभिलंब हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। आइये भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए शंखनाद करें,भले ही सड़क पर उतरना पड़े हिन्दू राष्ट्र की हुंकार भरे।जय गौ माता जय हिन्दू राष्ट्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *