10वीं में रिमझिम,12वीं में अनन्त ने किया पीएमश्री केवी शिवगढ़ टॉप

  • प्राचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं

शिवगढ़,रायबरेली। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल इण्टरमीडिएट के आए परीक्षा परिणामों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में हाईस्कूल में जहां रिमझिम श्रीवास्तव ने वहीं इण्टरमीडिएट में अनन्त बाजपेई ने सर्वोच्च अंक अर्जित कर विद्यालय टॉप किया है। इण्टरमीडिएट में अनन्त बाजपेई ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान अर्जित किए हैं। अनन्त ने हिंदी में 92, अंग्रेजी में 89, गणित में 93, भौतिकी 89 और रसायन विज्ञान में 97 अंक अर्जित किए हैं। वहीं सुजल ने 86.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। सुजल ने अंग्रेजी,भौतिकी और हिंदी में 81 प्रतिशत ,गणित में 97, रसायन विज्ञान में 93 अंक अर्जित किए हैं। वहीं सलोनी यादव ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान अर्जित किया है। वहीं हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। रिमझिम श्रीवास्तव ने 475 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान अर्जित किया है। रिमझिम ने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 91,गणित में 94,विज्ञान में 99,सामाजिक विज्ञान में 94 और एडिशनल विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 99 अंक अर्जित किए हैं। दर्शिका बाजपेई ने 443 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। वहीं अंशिका ने 383 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान अर्जित किया है। प्राचार्य मनोज कुमार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *