कवि प्रदीप प्यारे के द्वारा आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन
महराजगंज : रायबरेली मां अंबे नव युवा सीमित कैडा़वा द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया! इस समय जहां मंदिर और पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना भक्तों द्वारा चल रही है इसी कड़ी में कैडा़वा गांव में मां अंबे नव युवा सीमित द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पूर्व विधायक रामलाल अकेला विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष महराजगंज जिला उपाध्यक्ष बीजेपी जन्मेजय सिंह ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और उसके बाद आए हुए कवियों की रचनाओं को सुना! आयोजनकर्ता कवि प्रदीप प्यारे के द्वारा किया गया था जिसमे पधारे हुए कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
समिति द्वारा आए हुए कवियों एवं महराजगंज खबर प्रेस क्लब के पत्रकारों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया !इस मौके महराजगंज खबर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग सोनी महामंत्री स्वदेश कुमार मौर्य कोषा अध्यक्ष बृज किशोर यादव प्रचार मंत्री जुनैद कुरेशी डॉक्टर एचडी कांत अमरपाल सिंह अमर राघवेंद्र राघव जमीर अंकित यादव अंकुल सुशील चंद्र पांडे आदि लोग मौजूद रहे!