भाजपा प्रत्याशी राजरानी ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष से जीत का लिया आशीर्वाद

मुन्ना सिंह/बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राजधानी लखनऊ के नौबस्ता कला स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा से भेंटकर लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का आशीर्वाद लिया। जिसपर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिन्दु कुमार, वरिष्ठ प्रदेश सचिव ठाकुर दिलीप सिंह चौहान, बाराबंकी जिलाध्यक्ष राम बरन वर्मा, कुलदीप वर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान आदि ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आशीर्वाद का संगठन की जिला इकाई शतप्रतिशत रखते हुए इन्हें निश्चित दिलवाने के लिए सार्थक प्रयास करेगी। जिसमें जिला इकाई ने अपेक्षा भी की है कि पूर्णतः अराजनैतिक संगठन के हितों के लिए जीत पश्चात किसानों के हितों की आवाज संसद में पुरजोर रुप से बुलंद करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *