खेल दिवस पर बालक हॉकी एवं ओपन महिला सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली 27 अगस्त 2022 : 29 अगस्त, 2022 को मेजर ध्यानचंद  के जन्मदिवस (खेल दिवस) के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय अंडर -14 बालक हॉकी प्रतियोगिता एवं ओपन महिला सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8.00 बजे से स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में इच्छुक विद्यालय की टीम की प्रविष्टि जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में 27 अगस्त, 2022 को सायंकाल 4.00 बजे तक भेजे। प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता में विजेता/उपविजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। विस्तृत जानकारी अंशकालिक मानदेय हॉकी प्रशिक्षक  किरन कुमारी के मो0नं0 9793526376 पर प्राप्त की जा सकती है। मैच दिनांक 29 अगस्त 2022 को प्रातः 8.00 बजे से आयोजित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *