अखिलेश के गढ़ में बीजेपी ने उतारा अपना प्रत्याशी, जानें रामपुर से किसे दिया टिकट

लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से बीजेपी ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव ही बीजेपी से आजमगढ़ सीट पर उतारे गए थे। लेकिन 2019 में वो इलेक्शन हार गए थे। इसके साथ ही बीजेपी रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारेगी।

बताते चलें, 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ढाई लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी। वहीं 2014 में लोकसभा चुनाव में इस सीट से मुलायम सिंह यादव ने जीत कर भाजपा प्रत्याशी रमाकांत यादव को हराया था। भाजपा उप चुनाव में दोनों सीटों पर पूरा दम लगाता दिखने वाली है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने तो पहले से ही आजमगढ़ में अपना प्रचार शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर अब तक समाजवादी पार्टी का कब्जा था। आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान सांसद थे। विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से मैदान में उतरे और जीत हासिल की। वहीं, आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से दसवीं बार सांसद बने हैं। दोनों ही नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सांसद सदस्य से इस्तीफा दे दिया। अब इन दोनों सीटों पर उप चुनाव हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *