देशवासियों के लिए बड़ा दिन,भारत को मिली पहले अमृत सरोवर की सौगात

लखनऊ: आज देश के लिए बड़ा दिन है क्योकि आज केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी  द्वारा भारत के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि नकवी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर ही रामपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

नकवी ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश के पहले अमृत सरोवर का शुभारंभ हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामपुर के इस अमृत सरोवर की प्रशंसा कर एवं बधाई देकर रामपुर के लोगों को गौरवान्वित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *