उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बछरावां इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रिपोर्टर ललित मिश्रा

बछरावां रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बछरावां इकाई जो 15 दिन पूर्व कमेटी द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिए जाने के बाद भंग हो गई थी, और संगठन संरक्षक मंडल के नेतृत्व में आ गया था। उसका चुनाव संरक्षक मंडल द्वारा लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया था।

और आज 21 अगस्त को विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी, इसका शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा की देखरेख में संपन्न हुआ। संरक्षक मंडल द्वारा 4 पदों के लिए चुनाव कराया गया था, जिसमें अध्यक्ष सुनील सागर यज्ञ सैनी तथा महामंत्री पद पर संतोष वर्मा व अंकित शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु दिलीप कुमार गुप्ता को विजई घोषित करने के साथ-साथ उन्हें संगठन तथा व्यापारी हितों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।

इसी के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चौधरी, सतीश सोनी, दुर्गेश शुक्ला, विनीत द्विवेदी, मुशीर अहमद खान, शकील कुरेशी, श्याम सिंह पटेल, व आशुतोष मिश्रा तथा उपाध्यक्ष पद हेतु जय सिंह पटेल, राम कुमार सोनी, अजमेर चौधरी, राजू भदोरिया, मानस तिवारी, शिरीष चौधरी, दिनेश कुमार, अभय सिंह सहित 8 संगठन मंत्री व 9 मंत्री प्रचार मंत्री व आय-व्यय निरीक्षक को भी संगठन के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के उपरांत विशिष्ट अतिथि दिनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक किसान के घर में जन्म लेकर मंत्री पद तक पहुंचाने में क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद व अपनों का स्नेह है। समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि वह संगठन के लिए हमेशा तत्पर हैं जब भी कोई संगठन का सदस्य उनका आवाहन करेगा वह तत्काल खड़े हुए मिलेंगे।

इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक सदस्य बराती लाल चौधरी, भूमंडल शुक्ला, सदाशिव चौधरी, टी एन मिश्रा, विजय बहादुर एडवोकेट, सौरमंडल शुक्ला, मोहम्मद शगीर कुरेशी, नगर पंचायत चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, शिक्षाविद भगवान कुमार अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे, तथा संचालन सौरमंडल शुक्ल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *