समाजसेवी भौमेश कुमार सोनी बने आईजीएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष

  • भौमेश कुमार बने ए.आई.जी.एफ. के प्रदेश उपाध्यक्ष

रायबरेली, 23 जुलाई, 2022!सेवारत स्वर्णकार संस्थान, स्वर्णकार कल्याण समिति, सर्राफा संघ, उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से जुड़े समाजसेवी भौमेश कुमार सोनी को आल इण्डिया ज्वैलर्स एण्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा की संस्तुति पर सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उल्लेखनीय है कि भौमेश कुमार सोनी तमाम समाजसेवी संगठनों में बढ़-चढ़कर भागेदारी करने के साथ-साथ अमावाँ ब्लाक के रूकुनपुर ग्राम सभा से ग्राम प्रधान भी रह चुके है।

सोनी के मनोनयन से स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, सभी ने भौमेश कुमार सोनी को शुभकामनाएँ दी एवं मार्ल्यापण कर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भौमेश कुमार सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास किया है, उसमें खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। श्री सोनी ने कहा कि भारत का ज्वैलरी उद्योग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। शासन-प्रशासन को भी इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हरसम्भव प्रयास करना चाहिए, लेकिन सरकार अपनी गलत नीतियों के कारण इस उद्योग का गला घोंटना चाहती है। स्वर्णकारों के अधिकारों का हनन हो रहा है और बड़े उद्योगपति सरकार से अपने मनमाफिक योजनाएँ बनवा रहे है। शक के आधार पर स्वर्णकारों का उत्पीड़न किया जाता है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा, प्रान्तीय व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी, ओरी लाल वर्मा, से0नि0 प्रधानाचार्य शिव नारायन सोनी, पूर्व डीजीसी (फौ0) ओ.पी. यादव, हनुमान प्रसाद वर्मा, आनन्द रस्तोगी, रविनन्द रस्तोगी, अनुज त्रिवेदी, अन्नू वर्मा, मनोज गुप्ता, सत्यांशु दुबे, संजय वर्मा, पम्मू रस्तोगी, दिलीप वर्मा, राजेश सोनी, अजीत कुमार सोनी, जितेन्द्र मौर्या, मोती लाल सोनी, पूर्व प्रधान समरजीत कश्यप, कमलेश चौधरी, अशोक मिश्रा एडवोकेट सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *