श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूम उठे श्रोता

  • श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सुनाई गई श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा

 

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के लाही बॉर्डर गुमावां स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर में गत वर्षो की भांति पंडित लालमन शुक्ला, पंडित आनंद कुमार शुक्ला, लवलेश शुक्ला के नेतृत्व में सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालु नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे। कथावाचक नैमिषारण्य सीतापुर से आई कथावाचिका पूर्णिमा मिश्रा ने कहा की जब – जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक माया मोह में फंस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है।

कथा के दौरान वासुदेव जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में रखकर यमुना जी से होकर गोकुल ले जाने की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कथा पण्डाल को भव्य तरीके से सजाया गया है।

लवलेश शुक्ला ने बताया कि 18 मार्च को कथा के समापन पर हवन पूजन एवं 19 मार्च को दोपहर 1 से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विवेक चौरसिया,अनुज मिश्रा,बिनोद यादव संदीप ,सत्यम,कुंवर बहादुर सिंह,सूरज सिंह,निखिल सिंह ,सोनू सिंह ,गोपाल मिश्रा, सूरज सिंह, कृपाशंकर मिश्रा,हर्षित ,सुरेश यादव,बिमल विश्वकर्मा, बब्लू सिंह अनुराग सिंह,बिनोद शुक्ला सोनू तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, राजेन्द्र सिंह,निशा,ऋतु , तृप्ति आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *