अंतराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस पर महामंडलेश्वर ने निकाली यात्रा

प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस के दिन प्रायगराज में भी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर वा किन्नर कल्याण्ड बोर्ड की सदस्य कौशल्या नंद गिरी के द्वारा ट्रांसजेंडर इक्वालिटी की यात्रा निकाली गई।

जिसमे सारे ट्रांसजेंडर समाज के लोग एकत्रित हुए और गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ रंग बिरंगे गुब्बारे  लेकर यह यात्रा निकाली और अपनी खुशियां जाहिर की इस मौके पर एलजीबीटीक्यू डेवलपमेंट वा किचर अखाड़ा महामंडलेश्वर ने बताया की आज हम लोग ने यह यात्रा निकाली है हम लोग को बहुत खुशी है आज ही के दिन हमे समानता का अधिकार दिया गया था हमारे जीने का हक दिया गया था और इस यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस मतदाता, भारत देना चाहते है की हम भी समाज के अभिन्न अंग है हमे भी समाज में उच्च दर्जा दिया जाए हम यह चाहते है की हमे दया की दृष्टि से न देखा जाए हमे दया नही मौका चाहिए। वही कार्यक्रम के दौरान सभी किन्नर वा ट्रांसजेंडर काफी उत्साहित दिखे खुश दिखे। किन्नरों ने भी बताया की जो यह रैली हम लोग निकाल रहे ये हमारे हक की रैली है और हमे काफी खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *