ऊंचाहार न्यूज़ : कांग्रेस नेता ने ऊंचाहार में सुनी समस्याएं

ऊंचाहार : कांग्रेस पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं से “भारत जोड़ो यात्रा” के संदर्भ में विस्तार से बात करते हुए कहा कि इस यात्रा से पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है,राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर 2024 में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके बाद सिंह ने पुरवारा,पूरे चरई,मनीरामपुर आदि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी व कहा कि आप सब मेरे परिवार की तरह हैं,आप सबके हर सुख दुख में मै हमेशा खड़ा रहूंगा।

सिंह ने कहा कि आज एनटीपीसी के कारण हजारों परिवारों को रोजगार मिला है,यह सब कांग्रेस पार्टी की देन है।सोनिया  ने मजदूर भाइयों के लिए मनरेगा की शुरुआत कराई थी,जिसका लाभ हर गरीब परिवार को मिल रहा है।आज देश में लोग महंगाई से परेशान हैं,लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार को महंगाई से कोई लेना देना नहीं है।

सिंह ने कहा कि रायबरेली के लोग गांधी परिवार से बहुत प्रेम करते हैं और 2024 के चुनाव में अभूतपूर्व विजय कांग्रेस पार्टी की रायबरेली में होने वाली है।इसके बाद सिंह ने ऊंचाहार कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश की माताजी(75) की दुखद मृत्यु,कंदरांवा निवासी राजकुमार सिंह (50) की दुखद मृत्यु,नन्कू का पुरवा निवासी विपिन यादव(18) की तालाब में डूबने से दुखद मृत्यु,बैरिहार निवासी अनुभव तिवारी(20) की सड़क दुर्घटना मे दुखद मृत्यु,नदौरा निवासी अमनजीत सिंह(18) की आकस्मिक दुखद मृत्यु की सूचना पाकर पीड़ितजनो से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की व ढाँढस बंधाया। इसके बाद सिंह ने मोहम्मद अनवर के कपड़े के शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।इसके पश्चात  सिंह ने विधानसभा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो में पहुंचकर माँ दुर्गा जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता डीएन पाठक,ऊंचाहार अध्यक्ष शंभू पाल,वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडे,कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह,रामदत्त पांडे,बाबा भीखम सिंह,मोहम्मद आजम,मोहम्मद शाज़ू,गोलू अग्रहरी,विमलेंद्र बाजपेई,आनंद त्रिपाठी,देवेंद्र सिंह चौहान,बृजभान सिंह चौहान,कुक्कु यादव,फूलचंद यादव,आरबी सिंह,संतोष लोधी,राजकुमार लोधी,मुन्ना लाल गौतम,प्रमोद सिंह,सोनू सिंह,रमेश सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *