संतोषजनक रहा मुख्यमंत्री का एमएनसीयू का निरीक्षण

रिपोर्ट – उपेंद्र शर्मा
– निर्माण संस्था सीईएल की टीम से ली जानकारी
– निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

बुलंदशहर, 27 अगस्त 2022। शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला महिला अस्पताल में बने एमएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उसी दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण संस्था सीईएल की टीम के पदाधिकारियों से एमएनसीयू संचालन के बारे में जानकारी ली। जिला महिला अस्पताल के एमएनसीयू के निरीक्षण से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।

शनिवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर का दौरा किया। बुलंदशहर पहुंचने पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे जिला महिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर देखते योगी प्रसन्नचित नजर आए। इसके बाद वह जिला महिला अस्पताल के चौथे तल पर पहुंचे। यहां मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) को देखकर संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एमएनसीयू यूनिट के स्टॉप के बारे में जानकारी ली।

जनपद में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग से मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) तैयार करने वाली संस्था कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब (सीईएल) की टीम के अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने जारी ली। सीईएल की टीम ने सीएम को एमएनसीयू के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें उन्होंने नवजात शिशु को वार्ड में भर्ती करने से लेकर उपचार तक के बारे में जानकारी दी। संस्था के पदाधिकारियों से हुई वार्ता से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय कुमार सिंह, जिला महिला अधीक्षक डा. ज्योत्सना कुमारी सहित स्टॉप नर्स आदि मौजूद रहे।

सीईएल का वैज्ञानिक-तकनीकी सहयोग

नवजात शिशु व मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कम्युनिटी एम्पॉवरमेंट लैब (सीईएल) संस्था के संस्थापक डॉ विश्वजीत कुमार और मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी आरती कुमार पिछले करीब 19 सालों से लगातर प्रयास कर रहे हैं। संस्था नवजात शिशु और मां को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल पर काम कर रही है।

सीईएल संस्था एमएनसीयू निर्माण में तकनीकी और वैज्ञानिक सहयोग दे रही है। एमएनसीयू यूनिट में नवजात शिशु को मां के साथ रखकर उपचार दिया जाता है। ऐसे नवजात शिशु को लिए केएमसी के साथ रखा जाता है। राजधानी लखनऊ के महिला अस्पताल में बने वर्ष 2016 में निर्माण हुए एमएनसीयू वार्ड का प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया था।

जिसके बाद अब जनपद बुलंदशहर समेत मेरठ मंडल में 71 एमएनसीयू का निर्माण हुआ है। एमएनसीयू संचालन के लिए संस्था द्वारा हर जनपद में स्टाफ नर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *