अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का अपर मुख्य अधिकारी संजय शर्मा द्वारा निरीक्षण किया

रिपोर्ट – मुन्ना सिंह

बाराबंकी : जिला पंचायत द्वारा विकास खंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत सरायगोपी में बनाए जा रहे जा रहे अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का अपर मुख्य अधिकारी संजय शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने खुदाई व निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत सराय गोपी के करही तालाब को जिला पंचायत द्वारा अमृत सरोवर के लिए चयनित किया गया है। जिसके बाद अमृत सरोवर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज अपर मुख्य अधिकारी संजय शर्मा द्वारा जेई रणधीर सिंह व एस एन शर्मा के साथ बनाए जा रहे अमृत सरोवर की खुदाई व निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान  शर्मा कराए जा रहे कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबेहा रामसागर मौर्य, प्रधान विक्रम सिंह प्रधान, प्ररधानधध जसवंत मौर्य, सईद टिन्नी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *