बाराबंकी : संतोष शुक्ला प्रधान सराय रावत द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
रिपोर्ट – मुन्ना सिंह
- मंगल मूरत मारुति नंदन! सकल अमंगल मूल निकंदन!
बाराबंकी : ज्येष्ठ माह के चतुर्थ शनिवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टीकाराम धाम मे सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र से आए हुए हजारों की संख्या में भक्त गणों ने भगवान महाबली हनुमान के भजनों का आनंद लिया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन हैदर गढ़ प्रधान संघ के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शुक्ला( प्रधान सराय रावत) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंडित सुंदरलाल दीक्षित हैदर गढ़ विधायक दिनेश रावत रामकिशोर मिश्रा प्रधान बेहटा बाबा बक्स शुक्ला उमा नाथ शुक्ला पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष आलोक शुक्ला एडवोकेट अवनीश शुक्ला मनीष मिश्रा एडवोकेट विनोद सिंह चंदेल प्रधान सड़वा कुलदीप सिंह प्रधान सोनू सिंह प्रधान अखिलेश मिश्रा सीठूमऊ सौरभ शुक्ला सत्यम तिवारी उमेश शुक्ला पवन त्रिपाठी अखिल मिश्रा सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।