विश्व हिन्दू महासंघ योगी का जन्मोत्सव मनायेगा किन्नर समाज : काजल किरन

प्रवीण सिंह चंदेल /कानपुर नगर : ओम में आस्था व सनातन संस्कृति में विश्वास रखने वाले देश – दुनिया के लोग 12 अप्रैल से रामनवमी तक महासंघ के स्थापना दिवस के साथ ही साथ रामनवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाएंगे .
उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने एक बैठक में महासंघ के 44 वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कही. प्रजापति ने कहा कि , महासंघ गोरक्षपीठाश्वर योगी आदित्यनाथ  महाराज के आशीर्वाद , अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष  अस्मिता भंडारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत  के दिशा निर्देशन में हिंदुत्व की धर्मध्वजा लहरा रहा है .
वर्चुअल बैठक का संचालन सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक ने किया.  कौशिक ने बताया कि, बैठक में 127 लोग उपस्थित रहे . फोन के नाम से जुड़ने वालों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई.
धर्माचार्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिओम पाठक ने कहा कि, रामनवमी हमारी सांस्कृतिक विरासत है . हिंदू नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 , चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को स्थापित कलश पूजन , भगवती दुर्गा के 9 रूपों की उपासना तथा कन्या पूजन से लेकर अखिल ब्रह्मांड नायक श्री राम की शक्ति पूजा का स्मरण करते हुए रामनवमी का पर्व हमें शक्ति संचय के रूप में मनाना है . प्रदेश उपाध्यक्ष गण जयशंकर केसरी, श्याम बिहारी अवस्थी, आनंद टंडन तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक ने कहा कि , ओंकार परिवार की शैक्षिक , सामाजिक ,आध्यात्मिक व सांस्कृतिक उन्नति द्वारा बृहद हिंदू समाज को एकजुट रखना महासंघ का मुख्य उद्देश्य है . प्रकोष्ठ प्रभारी दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि, महासंघ के सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट कर योगी  की प्रतिष्ठा से जुड़े उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएंगे.
मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष  संतोष मिश्र , प्रदेश महामंत्री  रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि , विश्व हिन्दू महासंघ की रचना योजना विक्रम संवत 2037 , तदनुसार 12 अप्रैल 1981 रामनवमी के दिन दुनिया के एकमात्र हिन्दू राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में , नेपाल नरेश श्री ५ महाराजाधिराज वीरेंद्र विक्रम शाहदेव की अध्यक्षता तथा गोरक्षपीठाधीश्वर अवेद्यनाथ महाराज ,  अशोक सिंघल  , जगद्गुरु शंकराचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सम्मेलन के उद्घाटन से हुई.
विश्व हिन्दू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन ने कहा कि , लोक सन्यासी योगी आदित्यनाथ  महाराज का जन्मोत्सव प्रदेश इकाई द्वारा 5 जून से 11 जून तक मनाया जाएगा . गोरक्षपीठाधीश्वर के साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 5 जून को कानपुर में किन्नर समाज द्वारा होगा.
गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे , वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार पांडे , प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार प्रजापति , संतोष कुमार खरेला ने कहा कि , गोरक्षा का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आगामी 16 ,17 व 18 जून को वाराणसी में होगा . भव्य अधिवेशन की तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं . अधिवेशन में गोरक्षा की वार्षिक पत्रिका वैष्णवी का विमोचन भी होगा .
प्रदेश मंत्रीगण भगवान सिंह यादव , भानु प्रताप सिंह , भानु प्रताप सिंह राजावत , अवधेश गुप्त , दीपक त्रिपाठी , अखंड प्रताप सिंह , वीरेंद्र सिंह ठाकुर ,राकेश पटेरिया ने कहा कि, विश्व हिन्दू महासंघ दुनिया का एकमात्र छतरी हिन्दू संगठन अर्थात अंब्रेला हिन्दू ऑर्गेनाइजेशन है . प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा , रामप्रसाद यादव, दिग्विजय किशोर शाही तथा प्रवीण सिंह चंदेल ने कहा कि गौ, गंगा , गीता , गायत्री विश्व हिंदू महासंघ के मूल में स्थित है . मंडल प्रभारी गण राजेश कुमार शर्मा , सुंदर बाबू सिंह , प्रदीप शर्मा , हुतेन्द्र सिंह जादौन , प्रमोद गिरी , महंत विनोदनाथ , आशा सब्बरवाल, अमृता श्रीवास्तव ने कहा कि , देश दुनिया के 970 छोटे-बड़े संगठन विश्व हिंदू महासंघ से संबंध हैं. इस अर्थ में यह विश्व का एकमात्र ऐसा हिंदू संगठन है , जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्गत संचालित यूनेस्को , संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन के रूप में 24 जुलाई 1991 से परामर्शी की हैसियत है . इसके सदस्य देश हैं ऑस्ट्रेलिया , बांग्लादेश , बेल्जियम ,वर्मा ,कनाडा ,डेनमार्क गयाना, हांगकांग ,हॉलैंड ,भारत, इंडोनेशिया ,केन्या ,मलेशिया ,मॉरीशस , न्यूजीलैंड , नार्वे ,नेपाल , पाकिस्तान ,सिंगापुर , दक्षिण अफ्रीका , श्याम , श्रीलंका, दक्षिण कोरिया , सूरीनाम ,स्वीडन , तंजानिया, थाईलैंड ,त्रिनिदाद , इंग्लैंड ,अमेरिका ,जर्मनी आयरलैंड इत्यादि देश हैं . बैठक में उक्त के अतिरिक्त मातृशक्ति की आभा पांडे ,अंजू कांडपाल , डेजी मिश्रा ,मोनिका ,पूनम सक्सेना ,भावना श्रीवास्तव, प्रीति प्रिया, वैष्णवी मिश्रा ,प्रभा सिंह, प्रीति आर्य ,सोनी शर्मा ,संगीता मिश्र ,सपना श्रीवास्तव, निधि अग्निहोत्री ,रंजना श्रीवास्तव ,ज्योति सक्सेना ,ऋचा शुक्ला ,अनु शर्मा ,सोनी त्रिपाठी , हरविंदर कौर गिल :: जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गण डॉ. सुरेश दक्ष ,मनोज कुमार गुप्त ,बृजेश तिवारी ,राजकुमार हिंदू, नीरज शर्मा ,श्रीवंत तिवारी ,रोताश सिंह चौहान ,कौशल कुमार शर्मा , राकेश दुबे ,चौ. विजय सिंह ,राजेंद्र शर्मा ,लव कुमार, राजेश कुमार दुबे ,श्याम बाबू शर्मा ,डॉ. सतीश गौतम इत्यादि लोगों ने एक स्वर से कहा कि , जो पदाधिकारी अधिवेशन , सम्मेलन या बैठक में नहीं आते हैं उन्हें पदों से हटाया जाए तथा कहीं भी उन्हें मुख्य अतिथि बनाकर न भेजा जाए . सोशल साइट्स पर उनके फोटो भी न लगाए जाएं .
उक्त के अतिरिक्त वी.के सिंह, प्रदीप कुमार, गेंदालाल सैनी ,अश्वनी सैनी ,वीरेंद्र सावन ,महेश शर्मा ,नीरज द्विवेदी सतीश भाटी ,विपिन कुमार , दिनेश कुमार ,नितिन जी , नीरज सैनी , सुधीर कुमार ,अखिलेश मिश्र, रवि सनातनी ,राजेश विश्वकर्मा ,रामकुमार जायसवाल ,यशपाल सिंह ,आदर्श कुमार शर्मा ,कुलदीप शर्मा ,विनय मिश्रा ,रवि यादव ,राजपाल सिंह ,राजेश जी, संतोष विश्वकर्मा, शिवकुमार जायसवाल ,सुशील कश्यप ,आकाश मौर्य ,अनिल कुमार गुप्त ,राजू पांडे ,ओंकार सिंह ,प्रेम राज सिंह ,मुकाम सिंह जय हिंद चौधरी ,प्रदीप शुक्ला ,महंत सुखराम दास ,महंत विनोद नाथ, ब्रह्मचारी जी ,श्याम बाबू गुप्त ,अभिषेक सिंह ,परविंदर चौधरी , सुधांशु गुप्त, विनोद सिंह , शिवकुमार ,विनय कुमार , दीपक त्रिपाठी ,आयुष कुमार सिंह, पीयूष अरोड़ा ,विजय शर्मा ,विनोद कुमार त्रिपाठी , आकाश मौर्य ,विनय मिश्रा ,नवीन चौधरी ,संजय सिंह, गौरव कौशिक, संजय तिवारी इत्यादि साथियों ने स्थापना दिवस , दुर्गा पूजा, नवरात्र व रामनवमी की ढेर सारी बधाइयां दीं .
बैठक के अंत में सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ साथी सूर्यनाथ सिंह तथा बस्ती जिले के महामंत्री  विजय शंकर शुक्ल की पत्नी के असामयिक निधन पर 2 मिनट मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *