सर्वे के दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के ऊपरी ढांचे की हो रही वीडियोग्राफी

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज दूसरे दिन भी जारी है। मस्जिद में पहले दिन हुए सर्वे में अंदर तहखाने के बाद अब मस्जिद के ऊपरी ढांचे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हो रही है। इस दौरान परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध है।

मस्जिद में कमीशन की कार्यवाही दूसरे दिन रविवार सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई। आज दूसरे दिन अब मस्जिद के ऊपरी ढांचे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है। तहखाने में कोई खिड़की या प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। वहां प्रकाश की व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने की थी।

जानकारी के अनुसार, डीएम के निर्देश पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने पहले से ही ताले खुलवा दिए थे। टीम ने एक-एक कर सभी चारों कमरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान तहखाने में खम्भों, दरवाजों और दीवारों का माप किया गया। जिसमें दीवारों की मोटाई के साथ मंडप की ऊंचाई नापी गई। खम्भों पर उभरी आकृतियों पर जमा धूल भी हटाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *