मगलवार को तहसील लेखपाल संघ की इकाई का गठन किया गया।

रिपोर्ट – टी. पी यादव 

महराजगंज रायबरेली। मगलवार को तहसील लेखपाल संघ की इकाई का गठन किया गया।सभी पदों पर एकल नामांकन होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन के उपरांत कानूनगो व लेखपालों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए बधाई दी।

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तहसील लेखपाल संघ का चुनाव, चुनाव पर्यवेक्षक राम अनुज दीक्षित व चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार ने संपन्न कराया।सभी पदों के लिए एकल नामांकन होने से सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश प्रताप सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार,मंत्री राजीव मिश्रा,उपमंत्री लवकेश सिंह,कोषाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला, लेखा परीक्षक सुनील कुमार यादव व मीडिया प्रभारी राजेश कुमार कुशवाहा बनाए गए। वही अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन दबंगों द्वारा लेखपालों पर दबाव बनाया जाता है और अगर दबाव में काम न करे तो झूठे आरोप लगाकर लेखपाल को फसाया जाता है पर अब ऐसे लोग सतर्क हो जाएं। अब लेखपालों पर अन्याय नही होने दिया जाएगा। वही तहसील के सभी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *