वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं, जो वसुंधरा की शोभा बढ़ाने के साथ ही प्राणवायु प्रदान करते हैं : नागेंद्र सिंह

  • भाजपा नेता नागेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष राकेश चन्द्र आनन्द ने थाने में किया पौधरोपण

रायबरेली। शिवगढ़ थाना परिसर में भाजपा नेता नागेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष राकेश चन्द्र आनन्द, मुख्य आरक्षी कावेन्द्र सिंह ने वृक्षारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण के प्रति संदेश दिया। वृक्षारोपण करते हुए नागेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के आभूषण है। जो वसुंधरा की शोभा बढ़ाने के साथ ही वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कमी के चलते पर्यावरण असन्तुलन लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे निजात पाने का वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है। वहीं थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक पेड़ अपने जीवन में हजारों ऑक्सीजन सिलेंडर के बराबर ऑक्सीजन देता है। जीवन में ऑक्सीजन की क्या महत्वा है इसको हम सभी करोना काल में भली-भांति जान चुके हैं। थानाध्यक्ष ने कहाकि भविष्य में ऑक्सीजन संकट से बचने के लिए हम सबको मिलकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करना होगा। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि एक माह पहले वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत जो पौधे लगाए गए थे उनकी नियमित देखभाल की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आज सभी पौधे हरे भरे एवं पल्लवित हो रहे हैं। थानाध्यक्ष ने सभी से अपील करते हुए कहा कि पूर्वजों का उपकार चुकाना है तो पेड़ अवश्य लगाएं। क्योंकि पूर्वजों द्वारा लगाए गए पेड़ पौधों की बदौलत ही आज हम सभी सांसे ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *