उद्धव ठाकरे को शर्मिंदा करने के लिए शिंदे ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

महाराष्ट्र में सियासी तूफान के बीच विद्रोही एकनाथ शिंदु गुट ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि शिंदे गुट शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शर्मिंदा करने के लिए नई पार्टी में बालासाहेब ठाकरे का नाम भी जोडऩे का ऐलान किया है। नई पार्टी का नाम शिवसेना बालासाहेब ठाकरे हो सकता है।

महाराष्ट्र में जारी सियासी तूफान के बीच ये एक नया मोर्चा खोले जाने की बात है। इससे सूबे की राजनीति किस ओर करवट लेगी ये नहीं कहा जा सकता। शिंदे गुट के करीब 50 विधायक गुवाहटी में अभी भी डेरा डाले हुए हैं। इसमें करीब 40 विधायक शिवसेना के हैं। जो अब बागी होकर एकनाथ शिंदे के साथ आ गए हैं। सत्ता की खींचतान के बीच दोनों गुट अपनी-अपनी शक्ति को बढ़ाचढ़ा कर पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फिलहाल इस्तीफा देने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। शिवसेना अब शक्ति प्रदर्शन में लग गयी है।

पार्टी का कहना है कि जब तक विधायक मुम्बई नहीं आते तब तक कुछ भी हो सकता है। इस बीच भाजपा चुपचाप बैठकर सारा मंजर देख रही है। शिंदे गुट को यदि मान्यता मिल जाती है तो इस प्रकार से शिवसेना औपचारिक तौर पर दो गुट में बंट जाएगी। पहले ये माना जा रहा था कि शिंदे गुट शिवसेना को ही अपनी मूल पार्टी बताते हुए इस पर कब्जा करने का प्रयास करेगा। पर अब लग रहा है कि शिंदे गुट नयी पार्टी बनाएगा। शिंदे गुट बालासाहेब का नाम अपनी पार्टी में जोड़कर शिवसैनिकों को ये संदेश अवश्य देना चाहता है कि वही असली हिन्दुत्व की रक्षा करने वाले शिव सैनिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *