raebareli news

स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली में 28 अक्टूबर तक आपत्तियां करें प्रस्तुत

रायबरेली 19 अक्टूबर 2022 : उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली 1997 के नियम-4 के अंतर्गत वर्तमान में लागू मूल्यांकन सूची जो 01 अगस्त 2020 से प्रभावी है पुनरीक्षण करते हुए 01 नवंबर 2022 से प्रभावी किया जाना है। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में उपलब्ध है।
अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)  पूजा मिश्रा ने समस्त अधिवक्ता बंधुओं, विकासकर्ता, उद्यमियों, दस्तावेज लेखकों एवं जनसामान्य से अपेक्षा की है कि यदि प्रस्तावित पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची के सम्बन्ध में उन्हें कोई आपत्ति है तो अपनी आपत्ति मय साक्ष्य कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबन्धन रायबरेली या किसी भी उप निबन्धक कार्यालय में कार्यालय अवधि में 28 अक्टूबर 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है। आपत्तियों का निस्तारण 29 अक्टूबर 2022 को करने के उपरान्त अन्तिम मूल्यांकन सूची 01 नवंबर 2022 से जारी कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *