थाने पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया जमकर लाठीचार्ज… कई हुए घायल, कई के फटे कपड़े

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से खबर है, जहां थाने में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। दरअसल, ये कार्यकर्ता सपा नेता अनीस राजा के भाई और अंबेडकर नगर वार्ड के पार्षद रईस अहमद को जेल भेजे जाने का विरोध कर रहे थे। अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को थाने से खदेड़ दिया।

आपको बता दें, रात करीब 11 बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को थाने से खदेड़ दिया। इसमें 6 कार्यकर्ता चोटिल हो गए। कई के कपड़े फट गए। वहीं, दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही की।

दूसरे पक्ष के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले में इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि 3 दिन पहले शारिक ने पार्षद रईस अहमद पर मुकदमा दर्ज कराया। रईस अहमद को आज शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर ऐशबाग स्थित कार्यपालक न्यायालय में पेश किया गया था।

जहां रईस अहमद के समर्थन में तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने आकर हंगामा किया। वहीं, एसीपी बाजार खाला अनिल कुमार यादव का कहना है कि रईस अहमद को 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन रईस के समर्थन में आए लोगों ने उनके आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए उनकी गाड़ी को आगे जाने से रोका और सरकार काम में बाधा डाली। धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *