नन्देश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

RaeBareli: शिवरात्रि पर्व के अवसर पर दिनांक 18 फरवरी 2023 शनिवार को शाम 6 बजे से पूरे रघुराज सिंह, मलकेगाँव स्थित श्री नन्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्रथम शिवरात्रि उत्सव एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के कई ख्यातिप्राप्त कवि भाग ले रहे हैं। उक्त आयोजन में आप सभी की उपस्थिति अपने मित्रों एवं परिजनों के साथ प्रार्थनीय है। आप सभी शिवभक्त और साहित्यप्रेमी क्रार्यक्रम मे पधार कर इसे सफल बनावें।

आमंत्रित कवि एवं कवयित्री

सुरेंद्र जैन (ओज- उत्तराखंड), मोहन मुंतजिर (गीतकार – दिल्ली), सुमन सुरभि (गीत, ग़ज़ल- लखनऊ), विनय दीक्षित आशु (व्यंग्यकार-उन्नाव), तकी बाजपुरी (ओज – बाजपुर, उत्तराखंड), ऐलेश अवस्थी (हास्य, ओज- आगरा), अभिमन्यु शुक्ल तरंग (ओज- सुल्तानपुर), सतीश सिंह (गीतकार- सिंघोरतारा), नीरज पाण्डेय (ओज- रायबरेली), संतोष दीक्षित (ओज-जोगापुर), शिवतोष संघर्षी (ओज-तिवारीपुर), संदीप शरारती (हास्य, प्रतापगढ़), उत्कर्ष उत्तम (हास्य- लालगंज), पीयूष सिंह (ग़ज़लकार, रालपुर)

भव्य कवि सम्मेलन का संयोजन एवम संचालक – डॉ. गोविन्द ‘गजब’ गीतकार- मलकेगाँव रायबरेली करेंगे।

आयोजक- श्री नन्देश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट एवम भक्तगण, लल्लू प्रसाद यादव (प्रधान जी) एवम समस्त क्षेत्रवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *