बालिका शिक्षा और सुरक्षित वातावरण के लिए चलाया गया पोस्टकार्ड अभियान

रायबरेली। किशोरियों की शिक्षा, स्कालरशिप और उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाने को लेकर ज्वाइंट ऑपरेशन फॉर सोशल हेल्प जोश संस्था द्वारा विद्यालयों एवं समुदाय में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कालेज शिवगढ़,सुभाष चंद्र बोस इण्टर कॉलेज कुंदनगंज,श्री शीतल प्रसाद इण्टर कॉलेज के साथ ही कई विद्यालयों में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।

संस्था के जिला समन्वयक गौरव त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को कोशिश करना चाहिए कि बालिकाएं स्कूल आकर पढ़ाई करें। स्कूल आएंगी तो पढ़ने लिखने के साथ इस दौर में अपने लिए कुछ बेहतर कर पाएंगी। समाज की हर बालिका पढ़े-लिखे जिसके लिए टीम एक सार्थक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कारोना के समय लड़कियों की शिक्षा को मज़बूत करने के लिए संस्था ने सार्थक प्रयास किया हैं। लड़कियां को स्कालरशिप मिले इसके लिए लड़कियों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट कार्ड अभियान में ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर होने चाहिए, जिससे किशोरियों की माँगे पूरी हो सके। जिला समन्वयक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि भारी तादात में लड़कियां पोस्टकार्ड पर साइन कर रही हैं। हस्ताक्षर युक्त इन पोस्ट कार्डों को आज 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय भेजा गया है। इस अभियान का उद्देश्य है कि कम उम्र में किशोरियों की शादी न की जाये तथा काम में लगाने की जगह किशोरियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाय।

विद्यालय में अनिवार्य रूप से किशोरियों के लिए शौचालय हों। किशोरियों को विद्यालय के अन्दर तथा बाहर सुरक्षित माहौल मिले। विद्यालयों में शिक्षकों की जो कमी है, शिक्षकों की नियुक्ति कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। किशोरियों के लिए छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को सरल किया जाए तथा उन्हे जरूरी चीजें– जैसे यूनिफॉर्म, किताबें, साइकिल, आदि समय पर दिया जाए। शिक्षा के अधिकार कानून को बढ़ावा दिया जाए। जिससे “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” को और अधिक मजबूती से लागू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *