अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी शिक्षा चौपाल एवं जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट-  मुन्ना सिंह

बाराबंकी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी शिक्षा चौपाल एवं जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र हैदरगढ़ पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ० बीनू सिंह ,पुलिस उपाधीक्षक ,हैदरगढ़ ने दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। डॉ० बीनू सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि हमे महिलाओ के सम्मान को महिला दिवस के आयोजन तक ही सीमित नहीं करना है वरन हमे प्रतिदिन महिलाओ को सामाजिक एवं आर्थिक समानता प्रदान करके उन्हें सम्मानित करना होगा क्यों कि महिलाएं आधी आबादी नही वरन पूर्ण आबादी की वास्तविक शिल्पकार है।

इसके पश्चात विकास खंड हैदरगढ़ की मीना मंच प्रभारी ने  उज्ज्वल लाल ,जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ,बाराबंकी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ की प्रधानाध्यापिका  आशा गुप्ता ने हरख एवं त्रिवेंदीगंज की महिला शिक्षिकाओं , सरिता रस्तोगी,शिप्रा पांडे,नीतू सिंह,वैशाली गुलसिया एवं सपना रानी का माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की बालिकाओं ने सरस्वती वन्दना कार्यक्रम का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथियों को माल्यार्पण एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ की बालिकाओं ने स्वागत गीत का आयोजन किया। नारी शिक्षा चौपाल कार्यक्रम की अगली कड़ी में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने स्वागत उद्बोधन के द्वारा सभी आगंतुकों को आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर की बालिकाओं ने नारी के विभिन्न रूप नामक नृत्य नाटिका का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया।

इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय पेचरुआ की बालिकाओं ने बालिका भ्रूण हत्या विषय पर एक मार्मिक नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय पूरे ललक की प्रधानाध्यापिका  प्रसून मिश्रा ने नारी शिक्षा एवं उत्थान विषय पर अपने विचारो का प्रस्तुतिकरण किया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलिया की बालिकाओं ने बेटी हूं तारा बनूंगी नामक एक प्रेरक नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया। इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबीसी की बालिका मौसमी साहू ने मैं आज की नारी हूं नामक कविता का प्रस्तुतिकरण किया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबीसी की सहायक अध्यापिका  प्रतीक्षा ने स्वच्छता के महत्त्व विषय पर अपने विचारो का प्रस्तुतिकरण किया।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय रनापुर की बालिकाओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर समूहगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर की बालिकाओं ने युगों युगों से पहेली है है नारी नामक विषय पर एक मनोहारी नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया।तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय पेचरुआ की बालिकाओं ने आत्म सुरक्षा विषय पर बाल समूह नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीजापुर की बालिकाओं ने तंग गलियां और ऊंची दीवारें नामक विषय पर नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय जासेपुर की बालिकाओं ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के विषय में जागरूक किया।

तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हरौरा ,विकास खंड हरख की अध्यापिका  वैशाली गुलसिया जेंडर संवेदीकरण विषय पर अपने विचारों का प्रस्तुतिकरण किया । इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवपुरा की बालिकाओं ने आत्म रक्षा कार्यक्रम का प्रदर्शन किया । इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने आभार प्रकटीकरण के साथ महिला दिवस पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर अजया अवस्थी, सावना मिश्रा, मो० इस्माइल ,निरुपमा मिश्रा , योगेंद्र मिश्रा ,वीर प्रताप सिंह ,मंजू रावत ,मनोरमा सिंह, दिव्या रावत , लक्ष्मी खरे ,राजेंद्र पांडे ,मदन मोहन वर्मा ,देवी शंकर पांडे, रुद्र कांत वाजपेई,शशि रानी ,रागिनी सरोज, श्रवण शुक्ला ,विवेक गुप्ता ,प्रदीप मिश्रा, महेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र मिश्रा ,मुबीन अहमद ,रमाकांत गुप्ता ,ललित शुक्ला , आनंद मिश्रा ,अमित अवस्थी मयंक सिंह , सुनील श्रीवास्तव,विवेक वर्मा,कुलवंत सिंह ,सिमरन ,राजेश सरोज आदि विकास खंड हैदरगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *