मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया एवं जरुतमन्दों को कंबल वितरण

रिपोर्ट – टी पी यादव 

महराजगंज रायबरेली : आपका बेटा यदि आज मंत्री पद पर आसीन हो सरकार की ओर से प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है यह बड़े ही गर्व की बात है और यह सब आपकी दुवाओं और आशीर्वाद का नतीजा है कि आप सब के बीच लगातार निरन्तर सेवा करता आ रहा हूं। उक्त उद्गार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने खैरहना सहित अमावां क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

विकास क्षेत्र अमांवा के खैरहना,घूराडीह, सिधौना, डिघिया आदि ग्राम पंचायतों में जनसभा व चौपाल कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह क्षेत्रीय लोगों से रूबरू हुए।इस दौरान राज्य मंत्री  सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों से लोगो को रूबरू कराया साथ ही किसानों को अनाज की खेती के अलावां भी व्यावसायिक खेती करने के लिए दी जाने वाली विशेष सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

यही नही उन्होने खैरहना में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा आप लोगों द्वारा जिसे 2019 के चुनाव में चुना गया वह कभी भी क्षेत्र में दिखाई नही देती परन्तु आपका बेटा आप चाहे उसे हराये या जिताएं वह हमेशा आपके साथ आपके क्षेत्र में अपनी क्षमता अनुसार कार्य करता रहा है और करता रहेगा। दोपहर 3 बजे खैरहना पहुंचे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के आयोजक खैरहना प्रधान राजू, सन्तोष सिंह आदि लोगो द्वारा 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित लोगो को अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। यही नही राज्य मंत्री द्वारा गरीब असहाय लोगो के लिए कम्बल भी उपलब्ध कराये गये।

इस अवसर पर इन्द्रदेव सिंह, खैरहना प्रधान राजू , बहादुरनगर प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष सिंह, धनन्जय सिंह, नीरज सिंह, डा0 एम पी सिंह, दीपू सिंह, राजकुमार सिंह, सुनील खां, लल्लू यादव, विजयराज सिंह, चुन्नी महराज, अशोक यादव , किशोर यादव, यशवन्त यादव, अशोक मुन्शी , गंगाराम, दशरथ, राजकुमार चौरसिया, दुर्गेश विश्वकर्मा, सुरेश मौर्य, हरिशंकर, आदर्श सिंह सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *