• Home
  • Greater Noida
  • एयर फोर्स स्टेशन दादरी में विश्व योग दिवस पर विशाल योग शिविर आयोजित
Image

एयर फोर्स स्टेशन दादरी में विश्व योग दिवस पर विशाल योग शिविर आयोजित

दादरी / गौतम बुद्ध नगर। विश्व योग दिवस के अवसर पर दिव्यदर्शन योग सेवा संस्थान के संस्थापक योगाचार्य योगिराज करनदेव के निर्देशन में एयर फोर्स स्टेशन दादरी के प्रांगण में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। यह योग शिविर प्रोटोकॉल योग पर आधारित रहा, जिसमें एयर फोर्स स्टेशन में उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।योग सत्र में योगाचार्य योगिराज करनदेव द्वारा सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम कराया गया।

इसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन, लेटकर किए जाने वाले आसन तथा पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के साथ-साथ प्राणायाम, श्वास नियंत्रण, ध्यान एवं शांति पाठ का भी अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर योगाचार्य योगिराज करनदेव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित बनता है।

योग न केवल शारीरिक रोगों से बचाव में सहायक है, बल्कि मानसिक तनाव, चिंता और थकान को दूर करने में भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर व्यक्ति निरोगी और अनुशासित जीवन जी सकता है।कार्यक्रम के अंत में एयर फोर्स स्टेशन दादरी की ओर से योगाचार्य योगिराज करनदेव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने योगाभ्यास को स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए उपयोगी बताया।दिव्यदर्शन योग सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह योग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Releated Posts

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न रायबरेली, 09…

पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

रायबरेली। सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं पूनम सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

पूनम सिंह ने कार्यालय और शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर किया ध्वजारोहण, शहीद परिवार का किया सम्मान

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में…

रायबरेली क्लब में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रायबरेली, 3 अगस्त। मेरा युवा भारत, रायबरेली के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के…

1 Comments Text
  • 51gameapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    What’s up, everyone? I downloaded 51gameapp. It’s got a pretty gameplay. Check it out: 51gameapp
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top