• Home
  • Raebareli News
  • आमीन पठान बने कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के रायबरेली जिलाध्यक्ष, अतुल शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
Image

आमीन पठान बने कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के रायबरेली जिलाध्यक्ष, अतुल शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायबरेली। कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत आमीन पठान को रायबरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अतुल कुमार शर्मा को प्रदेश सचिव तथा सतीश यादव को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आमीन पठान की नियुक्ति को उनके पूर्व संगठनात्मक अनुभव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वह पूर्व में NSUI रायबरेली के अध्यक्ष और NSUI उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा वह निर्वाचित अध्यक्ष, युवा कांग्रेस रायबरेली के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। नगर पालिका परिषद चुनाव में सुल्तानपुर के प्रभारी के रूप में भी उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई है।

अपनी नियुक्ति पर आमीन पठान ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजेंद्र पाल गौतम, सांसद के.एल. शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रिजवी ‘रिंकू’ का धन्यवाद किया।

आमीन पठान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मानवाधिकार विभाग के माध्यम से आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, जरूरतमंदों और पीड़ितों की आवाज उठाना तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि रायबरेली में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आम जनता की समस्याओं को उठाने और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

अतुल कुमार शर्मा को प्रदेश सचिव और सतीश यादव को शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर भी उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय और सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

आमीन पठान ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Releated Posts

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज…

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, चाय सेवा शिविर लगाकर किया स्वागत

रायबरेली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए भाजपा…

जुनून : द इनर फायर पुस्तक समीक्षा | सुनील माहेश्वरी | अभय प्रताप सिंह

साधारण सोच से असाधारण पहचान तक की एक प्रेरक यात्रा मनुष्य के जीवन में सपने देखना जितना आवश्यक…

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top