• Home
  • Raebareli News
  • छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज
Image

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज

रायबरेली। सूर्य देव की उपासना के पर्व की छठ पूजा आज सुबह सूर्य देव की अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने पूर्ण किया। नगर क्षेत्र के राजघाट पर आज सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। सई नदी के किनारे पानी में खड़ी होकर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी की नेत्री पूनम सिंह ने राजघाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं से सिंदूर दान लिया। इसके बाद उन्होंने फल वितरण किया। पूनम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व की महिमा आज बिहार व पूर्वांचल से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। छठ मैया अपने सभी भक्तों का कल्याण करे यही उनकी कामना है। राजघाट की व्यवस्थाओं पर उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार व्यवस्था कुछ ठीक नही थी। घाट के किनारे मिट्टी दलदली थी जिसके कारण लोगों को असुविधा हुई। उन्होंने नगर पालिका और प्रशासन से घाट को पक्का करवाने की मांग भी की। इस दौरान उनके साथ बिहार जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण नायक, रजौले मिश्रा, एडवोकेट प्रभु ,शालिनी सिंह,अंजू सिंह,रजनी अवस्थी,गुड्डा देवी
,मीनाक्षी तिवारी,नीरज, विमला सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Releated Posts

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, चाय सेवा शिविर लगाकर किया स्वागत

रायबरेली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए भाजपा…

आमीन पठान बने कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के रायबरेली जिलाध्यक्ष, अतुल शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायबरेली। कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत आमीन पठान…

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट…

रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का भव्य स्वागत, सलोन में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

रायबरेली, 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पहली बार रायबरेली आगमन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top