देश के माथे पर हिंदी है गर्व की बिंदी: डॉक्टर बीना तिवारी

रायबरेली। कचेहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में आज हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस के मौके पर छात्र छात्राओं ने भाषण, गीत और दोहे का वाचन किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य डाक्टर बीना तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके बाद शिक्षक नवल किशोर ने सरस्वती वंदना का पाठ किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर बीना तिवारी ने कहा कि हिंदी का डंका देश मे ही नही बल्कि विदेश में भी भी बज रहा है। हिंदी राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।विदेशो में भी हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी देश के माथे पर गर्व की बिंदी है।

नंदिका सिंह, अद्वितीय सिंह, प्रख्या श्रीवास्तव, नव्या और भव्या आलोक श्रीवास्तव, ने हिंदी दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। वही समक्ष भट्ट ने शिव तांडव स्तोत्रम का वाचन किया। अमोघ श्रीवास्तव, वैष्णवी सिंह और शिक्षिका रेणु त्रिपाठी ने कविता पाठ किया। कक्षा दस की छात्राओं ने श्लोकों का वचन किया।कार्यक्रम का संचालन श्रेया ठाकुर और युवराज सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *