हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

  • 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

शिवगढ़,रायबरेली। आगामी 26 जनवरी से शुरू होने वाले कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा स्थित कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक कार्यालय में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में पंकज तिवारी ने कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुए कहाकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव पर है जो आगामी 30 जनवरी को समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी।

जिसमें पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डोर टू डोर, गांव-गांव,बूथ-बूथ, डोर टू डोर जाएंगे और राहुल गांधी के संदेश के पर्चे डोर टू डोर बांटकर राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पर्चे में भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, सरकार की नाकामी, ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का संदेश रहेगा।

निश्चित रूप से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जनता के लिए हितकारी होगा, लोग इससे जागरूक होंगे। उन्होने कहाकि इस समय हमारे देश का नौजवान, किसान, हमारी बहने, माताएं सभी परेशान है। प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहाकि राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान से कांग्रेस को पूरे देश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है,जिससे विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं।

इस मौके पर बछरावां विधानसभा प्रभारी नागेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रभारी कृपाशंकर शुक्ला, पराग प्रसाद रावत शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा, गिरिजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी आशीष त्रिवेदी, हाफिज रियाज, रामकिशोर मौर्य, बृजेंद्र द्विवेदी, रामू रावत, अशोक यादव, राजकुमार वर्मा, मोहम्मद रईस, महेश कुमार, चंद्र मोहन दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *