बरसात में बर्बाद हुई किसानों की फसल मुआवजे की मांग

रिपोर्ट – उपेंद्र शर्मा

  • भाजपा नेता ने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए पत्र
  • बरसात में बर्बाद हुई किसानों की फसल

बुलंदशहर : मौसम बदलते ही बीते 2 दिनों से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। अब यह बरसात क्षेत्र के किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। बरसात अधिक होने से किसान की धान, सरसों सहित सब्जी की फसल में जलभराव हो गया है। जिससे धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जलभराव होने से लौकी, तोरई, कासीफल सहित गोभी की सब्जी की फसल भी बर्बाद हो गई है। भाजपा नेता ने सरकार को पत्र लिखते हुए किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

जनपद के छतारी सहित देहात क्षेत्र में बीते 2 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अब यह बरसात लोगों के साथ-साथ किसानों को मुसीबत बन गई है। बरसात अधिक होने के कारण धान की फसल जमीन पर गिर गई, जिसमें जलभराव होने से पैदावार पूरी तरफ से बर्बाद हो रही है। कस्बा सहित आस-पास सब्जी करने वाले किसानों की सब्जी की फसल में अधिक जलभराव होने से बर्बाद है। किसानों ने कहा कि उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हुई है सरकार को उनके लिए मुआवजा देना चाहिए।

किसानों को मुआवजे की मांग

बरसात में क्षेत्रीय किसानों की सफल पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। पिछले समय में बरसात के बाद धान की फसल अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से बर्बाद हुई है। अब पिछले दो दिनों से हो रही बरसात में किसानों की सफल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजते क्षेत्र के अन्नदाताओं को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

परवेंद्र देशवाल भाजपा नेता

………..

किसानों ने सरसों की अगेती फसल के लिए बुवाई कर दी थी। बरसात होने से सरसों की अगेती फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरसों की बुवाई के दूसरे दिन जलभराव होने से फसल बर्बाद हो गई।

जगवीर सिंह किसान
………

बरसात में बर्बाद हुई किसानों की फसल मुआवजे की मांग

पिछले दिनों हुई बरसात में धान की फसल जमीन पर गिर गई थी। अब बीते दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद खेतों में जलभराव हो जाने के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में धान का काला पड़ना शुरू हो गया है। धान की फसल में 60 से 70 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है।

मुकेश कुमार किसान
……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *