Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में 10 जुलाई तक चलेगा दंपति संपर्क पखवाड़ा 

जनपद में 10 जुलाई तक चलेगा दंपति संपर्क पखवाड़ा 

  • परिवार नियोजन के साधनों के प्रति दंपति को किया जा रहा जागरूक

उपेन्द्र शर्मा/ बुलंदशहर, 30 जून 2023। जनपद में दंपति संपर्क पखवाड़े के तहत परिवार नियोजन के साधनों के प्रति दंपति को जागरूक किया जा रहा है।  पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य परिवार को सीमित रखने के लिए जागरूक करना एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गति प्रदान करना है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों एवं स्थाई साधन नसबंदी के बारे में दंपति को जागरूक कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया इस बार जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की थीम- “आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प”  है। इसी को ध्यान में रखते हुए मूर्त रूप दिया जा रहा है।

डा. विनय कुमार सिंह ने बताया पखवाड़े के दौरान नव दंपति को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के प्रति जागरूक कर उन्हें अपनाने की अपील की जा रही है। जनपद के ब्लॉक स्तर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों नव दंपति संपर्क पखवाड़ा को सफल बनाने लिए जुटे हैं। पखवाड़े में आशा व आंगनबाड़ी एवं एएनएम के माध्यम से सभी लक्षित दम्पति को स्थाई व अस्थाई दोनों विधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। परिवार नियोजन के लिए आयोजित शिविर में अस्थाई व स्थाई साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया – आयोजित पखवाड़े के तहत दम्पति को परिवार नियोजन के विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों बास्केट ऑफ च्वॉइस के विषय के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के सभी गर्भ निरोधक साधन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments