कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा का जगह-जगह गर्मजोशी से हुआ जोरदार स्वागत

रायबरेली। कांग्रेस की जनपद स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा का शिवगढ़ क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा जगह-जगह गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान एवं भाजपा शासनकाल में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बे-पटरी हो चुकी कानून व्यवस्था, छुट्टा मवेशियों सहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।

शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे महराजगंज से शिवगढ़ क्षेत्र के ओसाह चौराहे पर पहुंची पदयात्रा का कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद क्षेत्र के चक चौराहा, नारायनपुर तिराहा,सैमरगंज,भौसी,रजीत खेड़ा और खजुरों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम साढ़े 6 बजे खजुरों पहुंची पदयात्रा ने शैल अवधेश पब्लिक हाई स्कूल खजुरों में रात्रि प्रवास किया। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह जन चौपाल आयोजित की गई। पदयात्रा में शामिल कांग्रेस पार्टी के पूर्व बछरावां विधानसभा प्रत्याशी सुशील पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे दिन शनिवार को पदयात्रा शैल अवधेश पब्लिक हाईस्कूल खजुरों से प्रारम्भ होकर गूढ़ा,गुड़िया गढ़ी,अल्पीखेड़ा होते हुए रानीखेड़ा पहुंचेगी जहां बछरावां कांग्रेस कमेटी पदयात्रा को रिसीव करेगी।

जिला महासचिव अजीत सिंह ने बताया कि पदयात्रा बछरावां होते हुए पांचो विधानसभाओं में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान जनता में कांग्रेस विचारधारा की अलख जगाकर ज्यादा-ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।

पदयात्रा में मुख्य रूप से विजय शंकर अग्निहोत्री, जिला महासचिव रविंद्र सिंह, महेश शर्मा, जिला सचिव दिनेश यादव, बछरावां विधानसभा प्रभारी नागेंद्र सिंह, शिवगढ़ ब्लॉक प्रभारी कृपाशंकर शुक्ला,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह, पंजाबी सिंह, सुधा द्विवेदी, डॉ.मनीष सिंह, अमर सिंह चौधरी,ममता सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, रामकिशोर मौर्या, रामू रावत, चंद्र मोहन दीक्षित, हरिशंकर तिवारी, अशोक यादव, तुलसीराम, संतोष वर्मा,बंशीलाल लोधी,अरुण रावत, राजकुमार चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *