कांग्रेस की स्टार प्रचारक विश्व विदुशी लोधी साधना भारती का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Report – ANGAD RAHI

शिवगढ़,रायबरेली। रायबरेली की आरक्षित बछरावां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी का प्रचार करने आई अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व विदुशी लोधी साधना भारती का शिवगढ़ क्षेत्र के लोनार चौराहा, भौसी, रामपुर टिकरा महराजगंज क्षेत्र के पारा खुर्द, ओथी में कांग्रेसियों एवं लोधी साधना भारती के अनुयायियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विदित हो कि कांग्रेस पार्टी में सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व विदुषी लोधी साधना भारती इन दिनों बछरावां विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी का प्रचार कर रही हैं। जिन्होंने बृहस्पतिवार को जहां बछरावां विधानसभा क्षेत्र के गाऊ घाट चौराहे पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था वहीं शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के साथ भवानीगढ़ स्थित प्रताप कॉलोनी में सुशील पासी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सुशील पासी को भारी मतों से जिताने की अपील की। शुक्रवार को जनसभा से वापस जाते समय लोधी साधना भारती का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भौसी प्रधान प्रतिनिधि अरुण रावत, नरायनपुर प्रधान प्रतिनिधि बंसीलाल लोधी सहित आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *