कांग्रेस द्वारा भौसी न्याय पंचायत में बांटे गए कंबल

रायबरेली। क्षेत्र के न्याय पंचायत भौसी अंतर्गत ठकुराइन खेड़ा मजरे खजुरों में सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजे गए गरीब, बेसहारा, वृद्धों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को कंबल बांटे गये।

कंबल वितरण कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में सेवानिवृत्त अध्यापक यज्ञ प्रसाद यादव के दरवाजे आयोजित किया गया। कंबल कार्यक्रम में आए भौसी न्याय पंचायत के 59 गरीब, बेसहारा, वृद्धों,दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव दिनेश यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी,नीरज जायसवाल, रामू रावत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *