पंजाब में कांग्रेस के लिए खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत, लगने लगे पलायन के कयास

आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ के दौरे पर पहुंचें हैं,  इस दौरान पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं के बीजेपी के सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ एक वीडियो ने उनके भगवा पार्टी में जाने की अटकलों को हवा दे दी है। एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पूर्व मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राजकुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगर को जाखड़ और सिरसा के साथ देखा जा सकता है। समाचार एजेंसी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल की नेता बीबी मोहिंदर कौर जोश और कांग्रेस के अमरीक सिंह ढिल्लों भी आज भाजपा में शामिल हो सकते है।

दरअसल हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करने से पहले अमित शाह शनिवार को प्रदेश भाजपा नेताओं से मिलने चंडीगढ़ जाएंगें।

इतना ही नेहं बरनाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों के भी भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कांग्रेस नेताओं के अलावा, अटकलें तेज हैं कि अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला भी भारतीय जनता पार्टी में जा सकते हैं।

 

बता दें की बीती 19 मई को, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए, सुनील झाखड़ ने फेसबुक लाइव आकर अपनी पुरानी पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्हें भगवा खेमे में शामिल किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *