भाजपा नेता सिरसा का बड़ा बयान, पार्टी प्रचार के लिए सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर रहे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को पंजाब सरकार के पैसे से अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करने पर आड़े हाथों लिया है। दरअसल, पंजाब में झूठे वादों के साथ जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान इन दिनों गुजरात और हिमाचल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें पंजाब के हेलीकॉप्टर से घूमते हुए देखा जा रहा है। जहां एक तरफ भगवंत मान यह कह रहे हैं कि पंजाब कर्ज में डूबा हुआ है वहीं दूसरी और पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर और सरकार के पैसों पर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान दूसरे राज्यों में चुनावी यात्रा कर रहे हैं। इस पर मन्जिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को करारा जवाब दिया है।

 

मन्जिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर भगवंत मान को याद दिलाया कि किस तरह वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सरकारी हेलीकॉप्टर से घूमने पर खरी-खोटी सुनाया करते थे, वहीं आज भगवंत मान खुद सरकारी हेलीकॉप्टर को अपनी पार्टी की चुनावी यात्रा के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। मन्जिंदर सिरसा ने लिखा- कल तक भगवंत मान कहा करते थे कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हेलीकॉप्टर से नीं उतरते और हर जगह पंजाब सरकार के पैसे पर घूम रहे हैं। और आज वही भगवंत मान कर्ज में डूबे पंजाब के हेलीकॉप्टर पर अरविंद केजरीवाल के साथ हिमाचल में पार्टी प्रचार के लिए पंजाब के पैसों का दुरुउपयोग कर रहे हैं।

 

बता दें कि पंजाब चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से फ्री बिजली और पानी देने का वादा किया था। साथ ही पंजाब पर जितना भी कर्ज है उससे पंजाब को निकालने का और पंजाब में आप की सरकार बनते ही सभी ड्रग माफियाओं को पकड़ने व गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने का झूठा वादा भी किया था। लेकिन आज जब पंजाब में आम आदमा पार्टी की सरकार बन गई है तो वहीं अरविंद केजरीवाल लोगों को फ्री सेवाएं देने में असमर्थ हैं और फ्री सुविधाओं के लिए उन्होंने अपने बनाए सीएम भगवंत मान को पीएम मोदी के पास भेजा 50000 करोड़ मांगने के लिए जिससे वह पंजाब के लोगों को सुविघधाएं दे सके।

 

जहां एक तरफ पंजाब पूरी तरह से कर्ज में डूबा हुआ है वहीं दूसरी और अरविंद केजरीवाल पंजाब सरकार के पैसों पर अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। साथ ही पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर का भी चुनावी प्रचार लमें दुरुपयोग कर रहे हैं। आपको पता होगा अरविंद केजरीवाल के ज्यादातर नेताओं ने कहा था कि वह कोई भी सरकारी सुविधा नहीं लेंगे न ही उन्हें लाल बत्ती की गाड़ी चाहिए, खुद अरविंद केजरीवाल इस बात को अपने कई भाषण में बोल चुके हैं। लेकिन आज वही अरविंद केजरीवाल कोई मौका नहीं छोड़ते सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने में। भगवंत मान ने सरकारी हेलीकॉप्टर लेने से मना किया था कहा था कि वह गाड़ी से ही पार्टी प्रचार के लिए जाएंगे लेकिन वह भी आज सरकारी हेलीकॉप्टर पर तमाम जगह घूम रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *