सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका भी हुईं कोरोना का शिकार, खुद को घर में किया आइसोलेट

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। प्रियंका ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। थीं।  प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया ‘मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में कटौती करते हुए बुधवार रात दिल्ली वापस आ गई थी। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया गया है कि प्रियंका गांधी भी उनके संपर्क में आईं थीं, जिसके बाद वो लखनऊ से वापस दिल्ली लौटी। अब उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को सोनिया गांधी के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। उसके बाद कराए गए कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *