श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी दादाश्री ने ली कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक

रायबरेली : इस समय नगर पालिका एवं नगर पंचायत का चुनाव अपने पूरे शबाब पर है लालगंज में आज श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी दादाश्री ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की एक बैठक थी जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने के लिए संकल्प दिलाया उन्होंने कहा लालगंज नगर पंचायत का विकास तभी सही मायने में संभव हो पाएगा.

जब कांग्रेस का नगर पंचायत अध्यक्ष बनेगा इसके लिए हर कार्यकर्ता को घर घर जाकर कांग्रेश की नीतियों को बताना होगा और कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास को बताना होगा चाहे रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण हो चाहे एम्स का निर्माण हो कांग्रेश के द्वारा ही कराए गए हैं जिसके कारण आज हजारों लोगों को रोजगार मिला है और रायबरेली का नाम देश में भी आगे बढ़ा है इस चुनाव में हमें झूठ बोलने वालों की सच्चाई को उजागर करना है एवं अपने नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए संकल्प ए पी लेना है जिसके लिए मैं तन मन धन से लालगंज नगर का अध्यक्ष कांग्रेस का हो इसके लिए कमर कस ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *