• Home
  • Raebareli News
  • मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को किया जागरूक
Image

मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को किया जागरूक

  रायबरेली:कोतवाली डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराए।पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेगी घरेलू हिंसा के लिए 181 डायल करके महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। घुरवारा चौकी क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में  पुलिस पाठशाला लगाई गई।कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 1090, 181 तथा 112 डायल करके महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में मदद ले सकती हैं।घरेलू हिंसा होने पर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराऐ जिससे जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 1090 वूमेन पावर लाइन पर फोन कर महिलाएं शिकायत दर्ज कर सकती हैं। साइबर ठगी को लेकर भी महिलाओं एवं ग्रामीणों को जानकारी दी गई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी की घटनाएं ज्यादा हो रही है जिसमें मोबाइल फोन पर कॉल के माध्यम से साइबर लोग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं बिना नंबर से ऐसी कॉल पर आने वाले मैसेज  या काल का जवाब ना दें ऐसी कोई परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अबरार हुसैन,मुख्य आरक्षी प्रेम कुमार,आरक्षी अभिषेक कुमार एवं महिला आरक्षी नेहा तिवारी,सुमन राव उपस्थित रही।

Releated Posts

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न रायबरेली, 09…

पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

रायबरेली। सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं पूनम सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

पूनम सिंह ने कार्यालय और शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर किया ध्वजारोहण, शहीद परिवार का किया सम्मान

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में…

रायबरेली क्लब में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रायबरेली, 3 अगस्त। मेरा युवा भारत, रायबरेली के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top