काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ साधन सहकारी समिति का चुनाव ऊषा सिंह हुई विजय

रिपोर्ट:- निशांत सिंह   

परसदेपुर रायबरेली। छतोह विकास खण्ड में 8 साधन सहकारी समिति हैं। जिसमें 3 समितियों में सदस्य पद का चुनाव बड़ी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ।

बताते चलें कि साधन सहकारी समिति बेवल में राजस्व ग्राम गोपाली पुर में अनन्तिम सूची में 50नाम थे और अन्तिम सूची में सिर्फ 14नाम बचे,जिसमें पांच लोग वर्षों पहले मर चुके थे। यहां के निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर सिंह उर्फ मोनू सिंह ने बताया कि सचिव अनुराग मिश्रा की बहुत बड़ी लापरवाही है। उन्होंने जिन्दा लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया और बैरागी, रामप्रसाद, जंग बहादुर सिंह,रामफली व सूरजलाल आदि मृतकों का नाम आज भी वोटरलिस्ट में दर्ज किए हुए है। उन्होंने आगे बताया कि जिलाधिकारी महोदया के आदेश पर उनके व परिवार के आठ लोगों के नाम बढ़ाये गये है। उनकी शिकायत है कि शुभम् यादव निवासी चन्दावाहीपुर व अन्य सिन्डीकेट अपराधी उनके गांव में घूम रहे हैं।उनको शंका है कि कभी भी कोई बड़ी वारदात उनके साथ हो सकती है।

सदस्य पद के लिए चुनाव साधन सहकारी समिति बेवल, नसीराबाद व छतोह में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। सबसे बड़ी मशक्कत अधिकारियों को बेवल समिति पर उठानी पड़ी। जहां दो महारथियों में बर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है। जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर सिंह उर्फ मोनू सिंह की बहिन ऊषा सिंह गोपाली पुर अपनी प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को हराकर बिजयी हुई।बेवल से बिन्देश्वरी तिवारी अपने प्रतिद्वंद्वी श्री नाथ व सुजवरिया से राम प्रताप प्रतिद्वंद्वी रामलौटन को हराकर बिजयी घोषित हुए।

इसी प्रकार छतोह से ददन खां को अजय पाल हराकर बिजयी हुए और चतुर पुर से श्याम किशोर तिवारी को को हराकर अनिल कुमार तिवारी बिजयी हुए। साधन सहकारी समिति नसीराबाद में राम प्रसाद अग्रहरि सुनील को व ज्ञानवती, मोमिना को हराकर बिजयी घोषित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *