• Home
  • Raebareli News
  • रायबरेली में टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ, मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन
Image

रायबरेली में टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ, मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

रायबरेली। शहर के अल्फा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मधुबन क्रॉसिंग में आयोजित टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य शुभारंभ कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि पूनम सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त मंच भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूनम सिंह ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिलती है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने आयोजन समिति के सदस्य मिलन भट्टाचार्य एवं भानु प्रकाश जायसवाल सहित पूरी आयोजन टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने वाले ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए, जिससे जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।टर्फ क्रिकेट रायबरेली द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 11 जून से 14 जून तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन मैच के साथ ही प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज हुआ और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Releated Posts

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न रायबरेली, 09…

पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

रायबरेली। सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं पूनम सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

पूनम सिंह ने कार्यालय और शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर किया ध्वजारोहण, शहीद परिवार का किया सम्मान

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में…

रायबरेली क्लब में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रायबरेली, 3 अगस्त। मेरा युवा भारत, रायबरेली के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top