आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हजारों की संख्या में शामिल हुए तिरंगा यात्रा में ग्रामीण

रिपोर्ट- मुन्ना सिंह

बाराबंकी : विकासखंड बनीकोडर क्षेत्र के रसूलपुर ग्राम पंचायत मझौटी ग्राम पंचायत में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रसूलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सुरेश गुप्ता व मझोटी ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाया गया। रसूलपुर ग्राम पंचायत के दिलावलपुर सरोहा मियां का पुरवा व रसूलपुर गांव में व मझोटी ग्राम पंचायत के मझौटी गांव का अल्होरा गांव में ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा को लेकर भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान हर घर तिरंगा में भागीदारी बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम सुरेश गुप्ता ने अपने ग्राम पंचायत में सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर पर तिरंगा फहराए और तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और भारत माता वंदे मातरम के नारे के साथ ग्राम पंचायत गूंज उठा।

इस अवसर पर कृपाशंकर यादव सुनील यादव इमरान खान आनंद कुमार बलदेव समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *