राजधानी में बरसेगी आसमान से आग, लेकिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

इस बात गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, अब बस लोगों को बारिश का ही इंतजार है। सूरज की तपिश से परेशान लोग अब बारिश की बूंदों में भीगना चाहते हैं। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, बीते बुधवार से सूरज ने भी आग उगलना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार से दिल्ली में लू चल सकती है और ये सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा। लेकिन राहत की बात ये है कि सोमवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राजधानी के तापमान फिर से कुछ कम होंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है। वहीँ दूसरी तरफ, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में मौसम कुछ ठीक है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य हैं, जहां पर चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन तक इन राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ेगी। स्काईमेट वेदर के मुताबिक गुरुवार को गुजरात व राजस्थान के कई हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। साथ ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *