Saturday, December 2, 2023
Homeउत्तर प्रदेशबुलन्दशहरप्रदेश मंत्री के खिलाफ ठाकुर समाज का फूटा गुस्सा, किया पुतला दहन

प्रदेश मंत्री के खिलाफ ठाकुर समाज का फूटा गुस्सा, किया पुतला दहन

  • बीते कई दिनों से प्रदेश मंत्री का एक विवादित ऑडियो क्लिप हो रही वायरल
  • ठाकुर समाज के लोगों ने लगाए प्रदेश मंत्री मुर्दाबाद के नारे

बुलंदशहर : विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश मंत्री का विरोध हर रोज बढ़ रहा है। गुरुवार को बनवारीपुर के दर्जनों ठाकुर समाज के लोगों ने प्रदेश मंत्री का विरोध करते हुए पुतला दहन किया है। इसके बाद प्रदेश मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। प्रदेश मंत्री के विरोध प्रदर्शन के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
बुलंदशहर के विधानसभा शिकारपुर क्षेत्र में बीते कई दिनों भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्र मोहन का एक विवादित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश मंत्री ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद ठाकुर समाज के लोगों में काफी रोष है। बुधवार को ब्लॉक पहासू क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में प्रदेश मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका था। इसके बावजूद भी ठाकुर समाज के लोगों का गुस्सा कम नही हुआ है।

गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव बनवारीपुर और सोही के दर्जनों लोगों ने प्रदेश मंत्री डा. चंद्र मोहन का पुतला दहन किया है। उसी दौरान ठाकुर लोगों ने प्रदेश मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन राघव ठाकुर और जादोंन ठाकुरो में विष घोल रहें है और राघवों से जादोंन ठाकुरो का साथ न देने की बात कर रहें हैं।

ऑडियो से अपमानित महसूस कर रहे क्षत्रिय समाज द्वारा क्षत्रिय भूमि बनवारीपुर में ठाकुर समाज में विघटन करने जैसी तुच्छ सोच होने पर चन्द्रमोहन का पुतला फूका गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां भाजपा हिंदू एकता की बात करती है वहीं भाजपा के ही प्रदेश मंत्री ठाकुर समाज को ही आपस में बाटने का काम कर रहा है। भाजपा शीर्ष पदाधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए। ठाकुर समाज हमेशा से राष्ट्रभक्त और भाजपा के समर्थक रहे हैं। प्रदेश मंत्री ठाकुर समाज में भी बंटवारे का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश मंत्री के माफी नही मांगने तक समाज के लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments