सुर मंदिर और सुरों की देवी लता दीदी की शरण में 

श्री डेस्क: मुंबई में महालक्ष्मी चौक पर सरस्वती पुत्री सुर साम्राज्ञी और कई दशक तक अपनी आवाज का जादू बिखेर कर भारतीय जनमानस को आह्लादित करने वाली लता दीदी (लता मंगेशकर) का निवास स्थान ‘प्रभु कुंज’ है। प्रभु कुंज में ही सुर की देवी लता दीदी अपने सुरों का संधान करती रहीं। भारतीय संगीत में नए-नए विधान रचती रहीं।

इसे ही कहते हैं किस्मत। महालक्ष्मी की आराधक नगरी मुंबई में पहली बार आने पर महालक्ष्मी माता मंदिर की शरण में रहने और सरस्वती पुत्री सुर साम्राज्ञी लता दीदी के निवास (मेरे लिए सुर मंदिर) में माथा टेकने का अवसर अनायास ही हाथ लग गया। मुंबई की पहली सुबह महालक्ष्मी माता के दर्शन और दूसरी सुबह सरस्वती पुत्री के सुर मंदिर में माथा टेकने से शुरू हुई।

 

हमें लगता है मुंबई में ऐसे शुभ अवसर विरलों को ही मिलते हैं। माई की कृपा से ऐसा शुभ अवसर हमें भी प्राप्त हुआ। सुबह-सुबह धर्मपत्नी प्रज्ञा जी के साथ आज इसी सुर मंदिर पर पहुंच गए। मन ही मन लता दीदी को याद करते हुए उस पुण्यात्मा को प्रणाम किया और मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होने की प्रार्थना..

 

मुंबई की एक पहचान लता दीदी भी हैं। लक्ष्मी नगरी में सरस्वती की देवी लता दीदी के निज निवास को नहीं देखा तो क्या देखा? सरकार और समाज को मिलकर चाहिए कि इस आर्थिक राजधानी में सुर की देवी का भी एक सुंदर आकर्षक प्रेरक मंदिर स्थापित करने की कोशिश जरूर करनी चाहिए।

गौरव अवस्थी 

9415034340

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *