छतारी : समाधान दिवस का आयोजन
रिपोर्ट – उपेंद्र शर्मा
छतारी : शनिवार को थाना प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस 8 फरियादी अपनी राजस्व सम्बंधित समस्याओं की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन की टीम समाधान में जुटी है।
छतारी थाना प्रांगण में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद अपनी समस्या लेकर पहुंचे हैं। छतारी थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया समाधान दिवस में 8 राजस्व से संबंधित समस्या आई है। पुलिस और राजस्व टीम ने तीन समस्याओं का तुरंत समाधान कराया है अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं राजस्व कानून को रूप सिंह ने बताया टीम बनाकर तीन समस्याओं के समाधान कराए गए हैं। इस मौके पर लेखपाल सत्यप्रकाश, अनिल कुमार, विनोद कुमार, एसआई सुमित मलिक, दल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।